राहुल गांधी के हाथरस दौरे पर भाजपा का पलटवार, 'सहानुभूति नहीं फोटो खिचाने निकले हैं भाई बहन'

राहुल गांधी के हाथरस दौरे पर भाजपा ने पलटवार किया है।

Update: 2020-10-01 11:27 GMT

लखनऊ : हाथरस पीड़िता की मौत के बाद से पूरे देश में उबाल है। इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी हाथरस जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुए। उनके साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे। हालांकि उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद दोनों नेता पैदल ही हाथरस के लिए चल पड़े। हालांकि थोड़ी दूरी पर राहुल की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका को जीप में बैठाकर F-1 गेस्टहाउस ले गई। यह गेस्टहाउस एक्सप्रेस वे पर स्थित है। वहीं, राहुल गांधी को आईपीसी की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। इसके अलावा पीड़िता के गांव में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

भाजपा ने किया पलटवार

वहीँ, राहुल गांधी के हाथरस दौरे पर भाजपा ने पलटवार किया है। यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि हुल गांधी का एक ट्रैक रिकॉर्ड है कि जब वो भी विदेश से वापिस लौटते हैं वो फोटो ऑप करवाने में लग जाते हैं। जो आज एक्सप्रेस-वे पर चल रहा है वो भी फोटो ऑप ही है। उनकी और प्रियंका गांधी जी की तरफ से न ही कोई सहानुभूति न ही कोई संवेदनशीलता दिख रही है।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी आपने परमिशन ली, न आप परमिशन लेते हैं न कुछ करते हैं। आप निर्णय करते हैं सुबह उठकर के कि आज मेरा फोटो ऑप का दिन है। हम लोग जाएंगे और फोटो ऑप करके लौट आएंगे। चलने से पहले उन्होंने किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया

Tags:    

Similar News