भ्रष्टाचार से व्यापारी पस्त है, सरकार मस्त है, SPG कवर जारी है - उदयवीर सिंह

Update: 2022-09-16 13:01 GMT

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश ने नगर निगम के कार्यों की पोल खोल दी। इस बरसात में सूबे के राजधानी लखनऊ में 9 लोगों की मौत हो गई। सपा नेता उदयवीर सिंह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव एसपी गोयल पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से व्यापारी पस्त है, सरकार मस्त है। फिर भी SPG कवर जारी है। 

उदयवीर सिंह ने कहा कि लखनऊ की भाजपाई मेअर भ्रष्टाचार की शिकायत करती रही,पर जाँच नहीं हुई। उल्टा नगर निगम का कूड़ा लखनऊ नगर निगम में सुशज्जित कर दिया गया। वीसी साहब की सम्पन्नता बड़ रही है,मकान दुकान बन रहा है। सीएम कार्यालय के कुवेर गोयल जी (SPG protection) का आशीर्वाद है। माल ऊपर तक जा रहा है। 

उदयवीर सिंह ने कहा कि त्रासदी में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। होटल लेवाना में हादसा हुआ और LDA को लूट का लाइसेंस मिल गया। साहब के दलाल सब का नक़्शा माँग रहे है। जबकि नज़र ना डालने का बड़ा नज़राना चाहिए। फ़ाइल में कोई आदेश भी नहीं और करोड़ों की वसूली होरही है। बाबा जी ईमानदार भी है और माल भी झमाझम बरस रहा है। 

बता दें कि यह माल की बात बीजेपी के गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा से विधायक नन्द किशोर गुर्जर ने भी कही है। उनके बयान पर स्थानीय एसडीएम को सामने आना पड़ा। फिलहाल बरसात के बाद सपा फिर से बीजेपी पर हमला बोलती नजर या रही है। 

Tags:    

Similar News