गाजीपुर के बसपा सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी पर लखनऊ में दर्ज हुआ केस, लगा यह संगीन आरोप

Update: 2020-10-30 12:15 GMT

लखनऊ। गाजीपुर से बसपा सांसद व मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी सहित अन्य के खिलाफ राजधानी में एफआईआर दर्ज किया गया है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी संपत्ति हड़पने के आरोप में अफजाल की पत्नी के खिलाफ अपराधिक षड्यंत्र रचने समेत 6 धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

जियामऊ के लेखपाल की तहरीर पर आईपीसी की धारा 120बी, 420, 447, 448 और 427 के तहत हजरतगंज थाने में यह एफआईआर दर्ज की गई है। फरहत अंसारी पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर सरकारी संपत्ति पर कब्जे का आरोप है। सरकारी संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत यह कार्रवाई हुई है।

गौरतलब है कि मुख्तार के बेटे और अफजाल की संपत्तियों को पहले ही प्रशासन बुलडोजर से गिराया दिया था। अब इसी मामले में यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News