कांग्रेस ने दिया बसपा को झटका, बसपा के अलीगढ़ जोन कोआर्डिनेटर को दिलाई पार्टी की सदस्यता

Update: 2019-01-17 05:39 GMT

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनपद मुरादाबाद के मुरादाबाद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे मेजर जे0पी0 सिंह ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की एवं जनपद गोरखपुर के निवासी सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी कुश सौरभ ने अपने तमाम साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग प्रभारी मदन मोहन शुक्ला के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर ज्वाइनिंग प्रभारी मदन मोहन शुक्ला ने विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।

इसी प्रसाद जनपद एटा के बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे एवं बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर इंजीनियर नूर मोहम्मद खान, जनपद सीतापुर के लहरपुर नगर पालिका के समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे हाजी सिराज, जनपद सीतापुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो0 कलीम ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि सदस्यता ग्रहण के उपरान्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी  गुलाम नबी आजाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद राजबब्बर, सांसद डाॅ संजय सिंह, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए बधाई दी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी से लोगों का मोह पूरी तरह भंग हो चुका है और प्रदेश का अवाम कांग्रेस की ओर आशा एवं विश्वास से देख रहा है।


Similar News