UP News: यूपी बीजेपी के प्रभारी बन सकते है सीआर पाटिल, मिलेगी टीम में इन नेताओं को जगह

इन तीनों नेताओं की संगठन पर पकड़ मजबूत रहती है।

Update: 2023-01-18 06:20 GMT

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बेहद संजीदगी से संगठन को तैयार कर रही है ताकि कोई कमी नहीं बचे। इसी लिहाज से बीजेपी के गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य सीआर पाटिल को यूपी का प्रभार सौंपा जा सकता है। इस तरह की जानकारी मिल रही है। 

कौन है सीआर पाटिल 

सी आर पाटिल भारत की सत्रहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने गुजरात की नवसारी सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाग लिया। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान सीआर पाटिल ने कांग्रेस प्रत्याशी को 6 लाख 89 हजार 668 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी |

मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी के प्रदेश प्रभारी के तौर पर सीआर पाटिल की ताजपोशी की जा सकती है। जिस तरह से उन्होंने गुजरात में चुनाव का इतिहास लिख दिया तो ठीक उसी तरह से लोकसभा के इतिहास को भी बीजेपी बनाना चाहती है। इस लिहाज से यूपी की सभी 80 लोकसभा जीतना जरूरी है। 

दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा और अश्वनी त्यागी को मिल सकती है जिम्मेदारी 

इस टीम में यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को भी शामिल किया जा सकता है। जबकि पूर्व ऊर्जा मंत्री रहे मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा और अश्वनी त्यागी को भी शामिल किया जा सकता है। इन तीनों नेताओं की संगठन पर पकड़ मजबूत रहती है। 

जबकि कमलेश पासवान को राष्ट्रीय टीम में जगह मिल सकती है। यूपी के कई और चेहरों को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जा सकता है। 

Tags:    

Similar News