संसदीय व्यवस्था में संवाद और सकारात्मक चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से लोकतंत्र मजबूत होता है - सतीश महाना

Update: 2022-12-04 12:08 GMT

उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने 05 दिसम्बर, 2022 से प्रारम्भ हो रहे 18वीं विधान सभा के तृतीय सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी दलीय नेताओं से सहयोग के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि संसदीय व्यवस्था में संवाद और सकारात्मक चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से लोकतंत्र मजबूत होता है।

विधान भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में सभी दलीय नेताओं ने विधान सभा अध्यक्ष को सदन चलाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी विधान सभा है। स्वाभाविक रूप से उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यवाही पूरे देश के विधान मण्डलों के लिए एक मानक और आदर्श भी उपस्थिति करती है।

  विधान सभा अध्यक्ष ने सभी दल के नेताओं से अनुरोध किया कि वे अपना-अपना पक्ष सदन में शालीनता एवं संसदीय मर्यादा के अन्तर्गत रखे और प्रेमपूर्ण वातावरण में सदन में बहस करें। श्री महाना ने दलीय नेताओं से अपेक्षा करतेे हुए कहा कि जिस तरह पूर्व के सत्रोें में आप सभी का सहयोग मिला है इसी तरह के सहयोग की उम्मीद इस बार भी है। इस अवसर पर सभी दलीय नेताओं ने विधान सभा अध्यक्ष की कार्य शैली की सराहना कर

Tags:    

Similar News