सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल को किया गिरफ़्तार, अखिलेश यादव पहुंचे पुलिस मुख्यालय

Update: 2023-01-08 06:36 GMT

समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हेंडील संचालक मनीष जगन अग्रवाल को राजधानी लखनऊ कमिश्नरी की पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। मनीष जगन अग्रवाल को हजरतगंज पुलिस नेसपा के सोशल मीडिया टि्वटर पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई महीनों से बीजेपी के कुछ नेता और पत्रकार इस सपा के मीडिया सेल ट्विटर हेंडील की शिकायत कर रहे थे। शिकायत कर्ताओं का कहना था कि इस हेंडील से जातिगत और नाम लेकर अशोभनीय बातें लिखी जाती है। यहाँ तक गाली गलौज से प्रतिबंधित शब्द भी प्रयोग किए जाते है। 

इस गिरफ़्तारी की बात की जानकारी सपा के ट्विटर हेंडील से भी शेयर की गई है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करना , निंदनीय एवं शर्मनाक। सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस। 

इसके बाद अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुँच गए है। इसके बाद पुलिस मुख्यालय में किसी के न होने का फ़ोटो और वीडियो शेयर कर रहे है। इस गिरफ़्तारी पर लखनऊ में प्रदर्शन हो रहा है। 



Tags:    

Similar News