मायावती ने किया बसपा में बड़ा बदलाव!

बसपा की बैठक के बाद मायावती ने बड़ा निर्णय लिया है।

Update: 2023-05-19 07:55 GMT

उत्तर प्रदेश में कभी बहुजन समाज पार्टी का सिक्का चलता था। बहुत वर्षों बाद कोई सरकार पूर्ण बहुमत की एक पार्टी की 2007 में बनाने वाली बसपा अब यूपी में एक विधायक की पार्टी बन गई है। जबकि लोकसभा में उसके 10 सांसद है। अभी निकाय चुनाव में भी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। इस दौरान उसने कई परीक्षण भी किये। 

अब आज बसपा ने 4 मंडल के स्थान पर 3-3 मंडल पर कोऑर्डिनेटर नियुक्ति का एलान किया है। जिसके मुताबिक शमसुद्दीन राइन को कानपुर, मेरठ और सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई है जबकि उत्तराखंड राज्य की जिम्मेदारी बरकरार रहेगी। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली को आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद की जिम्मेदारी मिली है। 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अभी जल्द है एक बैठक बुलाई थी जिसमें पहली बार निकाय चुनाव की समीक्षा की गई। इस निकाय चुनाव में अगर सहारनपुर नगर निगम और आगरा नगर निगम को छोड़ दें तो कोई खास उपलब्धि नहीं रही। 

फिलहाल बसपा भी सब प्रकटिकल करती दिख रही है। जहां कर्नाटक में शपथ ग्रहण में मायावती को नहीं बुलाया गया है। जब पूरा विपक्ष एक हो रहा हो तब बसपा को उसमें शामिल करने से परहेज क्यों हो रहा है। 

Tags:    

Similar News