यूपी में एक दर्जन से ज्यादा जिला जज का तबादला

Update: 2021-03-28 02:27 GMT

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 14 जिला जजों का ट्रांसफर किया है. मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल, कॉमर्शियल कोर्ट के जज और प्रिंसिपल फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीशों का भी ट्रांसफर हुआ है. 

गाजियाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का ट्रांसफर हो गया है जबकि एक माह से खाली पड़े जिला जज के पद पर जितेन्द्र कुमार सिन्हा को नियुक्त किया गया है.

लखनऊ के जिला जज दिनेश शर्मा मेरठ जिले के जिला जज बने 

सर्वेश कुमार लखनऊ के नए जिला जज बने

शंकरलाल मऊ के जिला जज बने

मयंक जैन गोंडा के जिला जज बने 

संजय शंकर पांडे प्रतापगढ़ के जिला जज बने

अनिल कुमार झा रमाबाई नगर के जिला जज बने

अश्विनी कुमार त्रिपाठी सहारनपुर के जिला जज बने

सतीश कुमार चंदौसी संभल के जिला जज बने

जितेंद्र पांडे मुरादाबाद के जिला जज बने

कौशलेंद्र यादव शाहजहांपुर के जिला जज बने 

आलोक कुमार त्रिवेदी बलिया के जिला जज बने 

विजेंद्र सिंह कुशीनगर के जिला जज बने

Tags:    

Similar News