सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बोला सपा पर हमला, स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया नेवला प्रसाद और सपा को सनातन धर्म विरोधी

Update: 2023-01-29 16:44 GMT

उत्तर प्रदेश में रामचरित मानस को लेकर जबरदस्त उठापटक मची हुई है। इस उठापटक की शुरुआत सपा के एमएलसी और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने की थी। अब आज इन्हें सपा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। इसके बाद प्रदेश के कई दल खुलकर मुखालपत करते नजर आए। इसी के तहत इन्ही के सहयोगी रहे सुभासपा ने अब इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

इनके बयान के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को राष्ट्रीय महासचिव बनाना उनका प्रमोशन करना साफ-साफ य़ह दर्शाता है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति "रामचरित मानस" की धज्जियां उड़ाने मे थी। जिसका पुरस्कार स्वामी प्रसाद मौर्य राष्ट्रीय महासचिव बनाकर दिया गया है।

पीयूष मिश्रा ने कहा कि स्पष्ट है कि नेवला प्रसाद यानी स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी समाजवादी पार्टी भगवान श्री राम के ही नहीं अपितु पूरे सनातन धर्म के दुश्मन है। इन्हें सनातन धर्म से कोई लेना देना नहीं है। इनका काम समाज में द्वेष भाव पैदा करना है। 

बता दें कि आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सनातन धर्म के ग्रंथ की प्रतियां सार्वजनिक रूप से जलाई गई है। जबकि इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस की चौपाई से ब्राह्मण और दलित की तुलना पर सवाल उठाया है। साथ ही संत समाज , ब्राह्मण समाज और सनातन धर्म को लेकर भी अपशब्द कहे है। 

Tags:    

Similar News