अब आज से उत्तर प्रदेश की किसी भी तहसील में लोग करा सकेंगें रजिस्ट्री,बैठक मे लिया बडा फैसला

Update: 2022-09-12 09:11 GMT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर अब प्रदेश में किसी को भी रजिस्ट्री के लिए इंतजार नहीं करना होगा। सोमवार यानी आज  से प्रदेश की किसी भी तहसील में लोग रजिस्ट्री करा सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पहले 18 मंडल मुख्यालयों पर व्यवस्था लागू होगी।

अब किसी को भी अपने मकान या फिर संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए अधिक चक्कर लगाना नही पड़ेगा। सोमवार से पूरे प्रदेश में नियम लागू होगा। प्रदेश के लोग अब किसी भी तहसील में रजिस्ट्री करा सकेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टाम्प तथा रजिस्ट्रेशन विभाग की बैठक में यह बड़ा निर्णय लिया है।

Tags:    

Similar News