प्रियंका गांधी 16 जुलाई से लखनऊ दौरे पर, देंखे पूरा शेड्यूल

Update: 2021-07-15 11:09 GMT

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और UP प्रभारी प्रियंका गांधी भी इस हफ्ते राजधानी लखनऊ पहुंच रही हैं. प्रियंका गांधी 16 जुलाई को अपने 3 दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ आ रही हैं. प्रियंका गांधी इस दौरान 16, 17 और 18 जुलाई को एक ओर जहां पार्टी नेताओ और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेगी. वहीं दूसरी ओर पार्टी के पदाधिकारियों और विभिन्न कमेटियों के साथ बैठक कर प्रियंका गांधी मिशन-2022 को लेकर एक ठोस रणनीति बनाते नजर आयेंगी.

प्रियंका गांधी शुक्रवार 16 जुलाई को दोपहर 1 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुचेंगी. प्रियंका एयरपोर्ट से सीधे हजरतगंज स्थित गांधी पार्क पहुच महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी. फिर प्रियंका गांधी हजरतगंज से मॉल एवेन्यू स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुचेंगी. जिसके बाद मिशन-2022 को लेकर प्रियंका गांधी की बैठकों का सिलसिला शुरू हो जायेगा.

जानकारी के अनुसार प्रियंका सबसे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक करेंगी. फिर कांग्रेस के पूर्व मंत्रियो, सांसदों और विधायकों जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ एक अहम बैठक कर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रर्दशन को लेकर एक विशेष रणनीति बनाएंगी. इसके बाद प्रियंका गांधी राजधानी लखनऊ के गोखले मार्ग स्थित अपने नये आशियाने शीला कौल की कोठी में रात्रि विश्राम करेंगी.

17 जुलाई को प्रियंका उत्तर प्रदेश के सभी जिला और शहर अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन निर्माण के साथ अब तक की गई चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगी. प्रियंका एक के बाद एक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों के साथ भी कई अहम बैठकें करेंगी. वैसे प्रियंका गांधी खुद भी अपने इस दौरे के दौरान रायबरेली जैसे राजधानी लखनऊ के आस-पास के किसी जिले का भी दौरा कर सकती हैं।

हालांकि प्रियंका गांधी का पहले 14 जुलाई को लखनऊ जाने का कार्यक्रम था लेकिन दिल्ली में कुछ अहम बैठकों की वजह से वह अब 16 जुलाई को वहां जाएंगी,वही लोकसभा चुनाव 2019 के समय से प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की राजनीति में लगातार सक्रिय हैं. उन्होंने समय-समय पर राज्य का दौरा किया है और नीतियों एवं कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की है


Tags:    

Similar News