SP MLA Pallavi Patel: सपा विधायक पल्लवी पटेल की हालत गंभीर, लखनऊ के मेदांता में भर्ती

Update: 2022-07-06 17:53 GMT

अपना दल (कृष्णा गुट) की नेता एवं सपा विधायक पल्लवी पटेल को सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि उन्हें अचानक चक्कर आ गया था। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई।

परिजनों ने आनन- फानन में मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां न्यूरो न्यूरो आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

मेदांता हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की टीम जांच कर रही है।

 विधायक पल्लवी पटेल का मेडिकल बुलेटिन जारी।

पल्लवी पटेल की प्रारंभिक जांचे सामान्य-मेदांता। 

एक्सपर्ट मेडिकल टीम कर रही निगरानी-मेदांता। 

फिलहाल उनकी स्थिति नियंत्रण में है-मेदांता।

न्यूरो डिपार्टमेंट के वरिष्ठ डॉक्टर कर रहे निगरानी। 

Tags:    

Similar News