सुजीत पांडे लखनऊ के और आलोक सिंह गौतमबुद्ध नगर के पहले पुलिस कमिश्नर बने

लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर के पद पर एडीजी स्तर के अफसर की तैनाती पर मुहर लग गई है;

Update: 2020-01-13 06:19 GMT

लखनऊ और नोएडा में कमिश्नरेट प्रणाली लागू किए जाने पर सोमवार को कैबिनेट ने लगा दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे गई। बता दें कि 15 राज्यों के 71 शहरों में कमिश्नरेट प्रणाली पहले से लागू है। यूपी में योगी के सत्ता संभालने के बाद इस सिस्टम के लिए कवायद शुरू तो हुई थी, लेकिन ब्यूरोक्रेसी के दबाव में बात अंजाम तक नहीं पहुंच पाई। अब लखनऊ और नोएडा से इसकी शुरुआत हुई है। योगी सरकार ने पुलिस सुधार की दिशा में इसे बड़ा कदम बताया है। 

लखनऊ में सुजीत पाण्डेय को तो नोएडा में अलोक सिंह को मिला जिम्मा

लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर के पद पर एडीजी स्तर के अफसर की तैनाती पर मुहर लग गई है। एडीजी सुजीत पाण्डेय को लखनऊ का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया है तो वहीं,  नोएडा में आलोक सिंह पहले पुलिस कमिश्नर बनाये गए हैं। 

कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने आज पुलिस सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर प्रणाली के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था की दृष्टि से इस प्रणाली को लागू किया गया है। इच्छाशक्ति की कमी के चलते पिछली सरकार ने लागू नहीं कर सकी। लखनऊ में 40 लाख और नोएडा में 16 लाख की आबादी निवास करती है।


Tags:    

Similar News