लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या में रहेंगे। उनके प्रोग्राम की समय सारिणी या गई है। उसके मुताबिक सीएम कल अयोध्या में पीएम के साथ रहकर दीपोत्सव मनाएंगे।
सीएम योगी ने कहा कि महान सनातन संस्कृति की रंगोली, 'दीपोत्सव' भारतीय दर्शन, आध्यात्मिकता और राष्ट्रीय आस्था का ऐसा प्रकाशमयी शृंगार है, जो जन-जन को हर प्रकार के अंधकार से लड़ने की प्रेरणा प्रदान करता है। यह 'दीपोत्सव' मानवीय मूल्यों के उत्थान का जनोत्सव है। सद्भाव और समता के भाव का संगम है।
मुख्यमंत्री का कल कार्यक्रम
12.45 बजे रामकथा पार्क,अयोध्या पहुंचेंगे CM
1.50 बजे सरयू अतिथि गृह, अयोध्या पहुंचेंगे
3.05 बजे- आगमन,रामकथा पार्क,अयोध्या
3.05 बजे से शोभायात्रा का अवलोकन कार्यक्रम
3.20 बजे श्रीराम जानकी का वंदन पूजन करेंगे