विवेक तिवारी हत्याकांड: पत्नी कल्पना तिवारी को मिली नगर निगम में ओएसडी की नौकरी, डिप्टी सीएम ने दिया नियुक्ति पत्र!

Update: 2018-10-12 08:31 GMT


सूबे की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्या मामले में उनकी पत्नी कल्पना तिवारी को यूपी सरकार कि तरफ से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नगर विकास विभाग ने कल्पना तिवारी को नगर निगम लखनऊ में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया है। उनके आवास पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन तथा महापौर संयुक्ता भाटिया ने उनको नियुक्ति पत्र दिया गया। कल्पना तिवारी को नगर निगम लखनऊ में विशेषकार्याधिकारी (ओएसडी) बनाया गया है।


नगर विकास की तरफ से कल शाम को कल्पना तिवारी का नियुक्ति पत्र नगर निगम को भेज दिया गया था। नगर आयुक्त डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, कल्पना तिवारी को नियुक्ति पत्र देने उनके आवास पर पहुंचे थे।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवेक हत्याकांड में उनके परिवार को नगर निगम में नौकरी देने की घोषणा की थी। लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में जांच जारी है। और दूसरी तरफ विवेक तिवारी कि पत्नी को नौकरी का नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया है।


28 सितंबर को लखनऊ में विवेक तिवारी की सिपाही द्वारा गोली मारकर हत्या की गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवेक हत्याकांड में उनके परिवार को नगर निगम में नौकरी देने की घोषणा की थी।

Similar News