मैनपुरी पुलिस की नशा-विनाश अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही, अफ़ीम की खेती का भाण्डाफोड़, नशे का सौदागर गिरफ्तार

कुल 815 पौधों को बरामद किया गया। सभी में पॉपी के परिपक्व फल लगे हुए हैं

Update: 2020-02-27 11:29 GMT
मैनपुरी : एसपी मैनपुरी अजय कुमार को जनता के एक सम्मानित व्यक्ति से मोबाइल फोन पर करीब 2 बिस्वा ज़मीन पर अफ़ीम की खेती होने की सूचना मिली थी। उस सूचना पर गंभीरता से काम करते हुए कुल 3 टीमों का गठन हुआ था। पूरी तैयारी के साथ, बिल्कुल सही समय पर छापेमारी हुई और सरगना सुरेन्द्र सिंह ग्राम कमलनेर थाना किशनी को नशीले पौधों के साथ मौक़े से गिरफ्तार कर लिया गया।

कुल 815 पौधों को बरामद किया गया। सभी में पॉपी के परिपक्व फल लगे हुए हैं। कुछ ही दिनों में इन पौधों से लाखों की अफ़ीम तैयार की जाने वाली थी। परन्तु, जनता के एक जागरूक व्यक्ति की सूचना के कारण नशे का यह बड़ा सौदागर जेल की सलाखों के पीछे पहुँच गया, और पुलिस के प्रति जनता में विश्वास की भावना बलवती हुई।


मैनपुरी जनपद की प्रमुख समस्याओं में एक बड़ी समस्या नशाखोरी की है। इससे युवाओं को और उनके परिवारों को बचाने की एक बड़ी मुहिम एसपी के स्तर पर शुरू की गई है और उसका नाम दिया गया है "नशा विनाश अभियान"। इस अभियान के तहत कार्यवाहियाँ लगातार जारी रहेंगी।

Tags:    

Similar News