आजम खान पर कार्यवाही कर सुर्खियों में आए IAS आंजनेय कुमार सिंह अपने मूल कैडर में वापस भेजे

Update: 2023-02-18 06:40 GMT

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में राजनीति के आका कहे जाने वाले पूर्व मंत्री आजम खान को बेनकाब करने की बात कहकर चर्चे में आए तत्कालीन रामपुर जिलाधिकारी आईएएस आंजनेय कुमार को यूपी में प्रतिनियुक्ति कार्यकाल पूरा होने पर अपने मूल कैडर में वापस भेज दिया। 

IAS आंजनेय कुमार सिंह के प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल पूरा गया। यूपी सरकार ने उन्हे आज उनके मूल कैडर सिक्किम में वापस भेजते हुए मुरादाबाद कमिश्नर का आतिरिक्त चार्ज जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार को दे दिया। अपने मूल कैडर सिक्किम के लिए कार्यमुक्त होते ही आंजनेय कुमार सिंह फिलहाल दो महीने की लंबी छुट्टी पर चले गए है। 

IAS आंजनेय कुमार सिंह के प्रतिनियुक्ति के तौर पर उत्तर प्रदेश में 2015 में आए थे। आने के बाद उन्हे पहली पोस्टिंग प्रतीक्षारत रही और उसके बाद दूसरी पोस्टिंग यूपी सरकार के विशेष सचिव सिंचाई और जल संसाधन विभाग और सी.ई.ओ. एकीकृत जल प्रबंधन परियोजना के पद पर हुई। इस पद पर वह तीन महीने रहने के बाद उन्हे और कुछ विभाग देते हुए यूपी सरकार के विशेष सचिव सिंचाई और जल संसाधन विभाग और सी.ई.ओ. एकीकृत जल प्रबंधन परियोजना, उ0प्र0+प्रशासक, शारदा सहायक समादेश परियोजना जल प्रबन्धन परियोजना, उ0प्र० के पद पर नियुक्त किया गया। 

IAS आंजनेय कुमार सिंह उसके बाद बुलंदशहर के जिलाधिकारी बनाए गए। उसके बाद एडिशनल कमिश्नर ट्रेड टेक्स बनाये गए। 

IAS आंजनेय कुमार सिंह फतेहपुर के जिलाधिकारी बनाए गए उसके बाद रामपुर जिले का चार्ज मिला, वहाँ से प्रमोशन पाकर मुरादाबाद मण्डल के कमिश्नर बनाए गए। चूंकि IAS आंजनेय कुमार सिंह 2005 बैच के आईएएएस सिक्किम कैडर के अफसर थे अब उन्हे इस प्रदेश में कार्य करते करते 8 वर्ष हो गए आज उनको उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया है।  

Tags:    

Similar News