सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने दिया विवादित बयान

Update: 2021-09-04 12:04 GMT

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क एक बार फिर विवादित बयान दे दिये है। मुरादबाद में सपा के एक कार्यक्रम में शनिवार को बर्क ने कहा कि भाजपा सरकार देश में मुसलमानों पर जुल्म कर रही है। वो देश से मुसलमानों को मिटाना चाहती है।

सपा सांसद बर्क ने कहा कि देश में 2014 में मुसलमानों की संख्या 40 करोड़ हो गई थी। मगर सरकार इस सच को बाहर नहीं आने देती। उन्होंने कहा कि आजादी के 50 साल बाद देश में 30 करोड़ मुसलमान थे, जिनकी संख्या 2014 में बढ़कर 40 करोड़ हो चुकी है। लेकिन सरकार इस आंकड़े को सेंसर करती है। ताकि मुसलमान अपनी बढ़ती तादाद के बारे में सच न जान सकें।

डॉ. बर्क ने कहा, भाजपा सरकार मुसलमानों को गले लगाने के बजाए उनसे नफरत का नारा दे रही है। लेकिन इस नफरत से मुसलमान मिटने वाले नहीं हैं। सपा सांसद ने कहा कि 700 साल देश पर हुकूमत करने वालों का क्या देश में कोई हिस्सा नहीं है ? सपा सांसद ने कहा, मुसलमानों ने भी देश की आजादी की जंग में फांसी के फंदों को चूमा था। जरूरत पड़ी तो मुसलमान देश के लिए फिर से वही दोहराने से पीछे नहीं हटेगा।



Tags:    

Similar News