केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले, बदल दो यूपी के मुजफ्फरनगर का नाम और ..

Update: 2023-04-07 12:47 GMT

मुजफ्फरनगर : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फनगर के पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले में पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुजफ्फरनगर जिले का नाम बदलने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर जमकर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा मुजफ्फरनगर जिले का नाम बदलने की सख्त जरूरत है, 75 साल बाद मुगलों की निशानी को मिटानी चाहिए। 

मुजफ़्फरनगर के पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले में पहुंचे गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर जमकर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए फोन वार्ता कर रहे मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा विपक्ष एकजुट होकर पहले कुछ नहीं कर पाया, खड़गे ने राहुल गांधी को 3600 किलोमीटर पैदल चलाया, उसके बाद तीन राज्य में मोदी जी को ही चुना है, जनता मोदी जी को चुनने का मन बना चुकी है, नरेंद्र मोदी जी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

मुजफ़्फरनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने मंच से मुजफ्फरनगर के नाम बदलने की अपील की। उन्होंने कहा मुजफ्फरनगर किसानों की राजधानी है, 75 साल हो गए मुजफ्फरनगर अच्छा नहीं लगता, 75 साल बाद मुगलों की निशानी को मिटानी चाहिए।


Tags:    

Similar News