पीलीभीत में महिला को तेंदुए ने किया घायल, नहीं थम रहा जिले में तेंदुआ का आतंक

वही देखा जाए तो वन विभाग बाघ व तेंदुएं को पकड़ने में असमर्थ नजर आ रहा है।

Update: 2020-09-06 08:36 GMT

पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र में तेंदुए का हमला थमने का नाम नही ले रहा है। आये दिन ग्रामीणों व राहगीर कोई ना कोई तेंदुए का शिकार बन रहा है। क्षेत्र में अबतो बाहर भीतर निकलने में लोग बुरी तरहा डर रहे है तेंदुएं के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

आज भी अमरिया क्षेत्र के गांव तुमडियां में एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। परिजनों ने आनन फानन में घायल महिला को सीएचसी में कराया भर्ती जहा उसका इलाज चल रहा है। वही परिजनों का कहना है के महिला गुरमीत कौर सुबह तीन बजे के समय चाये बनाने के लिए किचन में पानी गर्म कर रही थी। उसी समय अचानक घर मे घुस कर पीछे से तेंदुएं ने हमला कर दिया।

महिला गुरमीत कौर के चीख पुकारने पर परिजनों ने शोर मचाया और शोर शराबा सुन कर तेंदुआ वहा से भाग गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुच गई क्षेत्र में तेंदुए की चहल कदमी से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। आये दिन वन जीव जंगल से बाहर आकर ग्रामीणों क्षेत्र में लोगो पर हमला कर अपना शिकार बनाते चले आरहे है जिस कारण लोगो की आँखों में तेंदुए का डर व दहशत बनी हुई है. वही देखा जाए तो वन विभाग बाघ व तेंदुएं को पकड़ने में असमर्थ नजर आ रहा है।

Tags:    

Similar News