प्रयागराज के अल्लापुर में गोली मारकर युवक की हत्या एक घायल

Update: 2021-02-15 18:20 GMT

प्रयागराज। अल्लापुर इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े मोटर साइकिल सवार युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि उसका साथी घायल हुआ है। चार राउंड हुए फायरिंग से इलाके में हड़कम्प मचा गया। घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी दिनेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इलाके को छावनी में तब्दील करते हुए हमलावरों की तलाश में ​पुलिस जुट गई।

 अल्लापुर निवासी सतीश केशरवानी अल्लापुर में ही पान की दुकान चलाता है। सोमवार की दोपहर उनका बेटा शोभित केशरवानी (27) अपने मित्र सत्यम (25) के साथ दुकान पर बैठा था। इसी दौरान मोटर साइकिल सवार पहुंचे दो युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी है। गोली लगने से शोभित केशरवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया।

 वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी के बाद पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। परिजनों ने घायल सत्यम को इलाज के लिए एसआरएन में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे निजी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। सत्यम मूल रूप से प्रतापगढ़ का निवासी बताया जा रहा है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

 एसपी सिटी ने बताया कि तहकीकात में पता चला है कि दो गोली शोभित को लगी हुई है। जबकि सत्यम को छूकर गोली चली गयी है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

 प्राथमिक जांच में पाया गया है कि इन दोनों का कुछ लोगों से कई दिन पहले जुआ खेलने को लेकर विवाद सामने आया है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस शहर में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News