पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने लगाई फांसी

Update: 2022-04-29 12:49 GMT

प्रयागराज। मीरापुर में शुक्रवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से उसके परिवार में कोहराम मचा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय देवेंद्र गुप्ता एक डॉक्टर की क्लीनिक में काम करता था । दो दिन पहले उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसकी पत्नी अपनी 4 साल की बेटी को लेकर मायके चली गई। गुरुवार शाम देवेंद्र काम से लौटा। रात में नीचे सोया था। शुक्रवार सुबह वह अपने कमरे में चला गया। करीब नौ बजे उसकी बहन आशा देवी उसे जगाने पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। देवेंद्र को आवाज देने के बाद भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। परिवार के सभी लोग एकत्र हो गए। दरवाजा नहीं खुलने पर उन लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर देवेंद्र फांसी पर लटका मिला।

Tags:    

Similar News