बीजेपी के पूर्व विधायक की बहू ने लगाई फांसी ,परिजनों का आरोप 5 लाख मांग रहे थे दहेज

Update: 2019-06-27 12:57 GMT

शशांक मिश्रा

दहेज हत्या की कई वारदाते समाज मे जारी है कई बेटियां दहेज की बलि चढ़ गई तमाम सरकारी प्रयास के बावजूद दहेज प्रथा जारी है!भाजपा के पूर्व विधायक रहे रंग बहादुर पटेल की बहू प्रियंका पटेल बुधवार को फांसी पर लटकी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से जांच की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रियंका के मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।प्रियंका की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।

सोरांव से भाजपा के पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय रंग बहादुर पटेल के छोटे बेटे अनुराग पटेल की 5 मई 2018 को टैगोर टाउन निवासी 24 वर्ष की प्रियंका पटेल की शादी हुई थी। अनुराग पटेल लखनऊ के एक कॉलेज से बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। ससुराल वाले जहां फांसी लगाकर जान देने की बात कह रहे हैं, वहीं मायके वालों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति व जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार रात प्रियंका अपने पति के साथ एक कमरे में थी। इसी दौरान उनके बीच कुछ बात हुई तो वह दूसरे कमरे में चली गई। बुधवार सुबह करीब सवा 10 बजे रामदुलारे को फोन पर घर बुलाया गया। वहां पहुंचने पर उन्हें कमरे में बेटी की लाश मिली।

कुछ ही देर में एएसपी अमित आनंद, थानाध्यक्ष शिवकुटी उमेश सिंह महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में पंखे के चुल्ले से बंधा दुपट्टा लटक रहा था और लाश बेड पर पड़ी थी। छानबीन में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पति, जेठानी समेत अन्य ने बताया कि प्रियंका ने फांसी लगाई है। जबकि उसके पिता आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये मांगा जा रहा था। मांग न पूरी होने पर पति, जेठ विकास व जेठानी नीलम ने हत्या करके लाश को फंदे पर लटका दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आज परिजन न्यायदिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर चक्का जाम कर रहे हैं!

Tags:    

Similar News