हादसे में महिला शिक्षा मित्र की मौत, पति घायल

Female education friend killed in accident, husband injured

Update: 2023-06-22 13:32 GMT

प्रयागराज जिले के झूंसी थाने के पास बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। दोनों को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति की हालत नाजुक बताई जा रही है।

थरवई में गारापुर निवासी अवधेश मौर्या किसानी करते हैं। उनकी पत्नी कुसुम मौर्या (42) शिक्षा मित्र थीं। शाम को अवधेश कुसुम के साथ एसआरएन अस्पताल गए थे। वापसी में शास्त्री पुल की ढलान पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए।

दोनों को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को रेफर कर दिया। एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया। अवधेश की हालत गंभीर बनी है।

Tags:    

Similar News