प्रयागराज में पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चार लोगों की हत्या

Update: 2021-11-25 06:55 GMT

शशांक मिश्रा 

संगमनगरी प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र के मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मारे गए लोगों में पति-पत्नी, उनकी पुत्री और एक पुत्र है।

घटना के पीछे गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश बनाई जाती है। चार लोगों के कत्ल की खबर मिली तो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिंक टीम को भी बुलाकर छानबीन शुरू कर दी गई।

स्थानीय लोगो के अनुसार गोहरी गांव निवासी फूलचंद (50) मजदूरी करता था। बुधवार रात वह घर में पत्नी मीनू देवी (45), 17 साल की बेटी सपना 17 और 10 साल के बेटे शिव के साथ सो रहा था। देर रात घर में घुसे हमलावरों ने चारों पर धारदार हथियार से हमला किया। सुबह कत्ल की जानकारी पड़ोसियों को मिली तो भीड़ लगी और फिर पुलिस वहां पहुंची

मौके पर एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी पहुंचे. स्वयं घटनास्थल के प्रत्येक जांच एंगल पर गंभीरता से कर रहे हैं. ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी है. 



 

Tags:    

Similar News