प्रयागराज में दिखा आसमान में बना 'हेलो इफेक्ट', सूरज के चारों ओर दिखा इंद्रधनुषी गाेला

Update: 2023-04-28 08:21 GMT

प्रयागराज जिले के आसमान में बना 'हेलो इफेक्ट' दिखा। सूरज के चारों ओर इंद्रधनुषी गाेला दिखाई दिया है। संगम नगरी में लोगों के लिए इंद्रधनुषी गोला कौतूहल का विषय बना हुआ। इस खगोलीय घटना को लोगों ने कैमरे में कैद किया। अब तक लोग बारिश के मौसम में इंद्रधनुष देखते आए हैं। लेकिन इस खगोलीय घटना को लोगों ने पहली बार देखा है। 

आसमान में सूरज के चारों ओर यह रिंग बनी नजर आई। लोगों को आसमान में बड़े से गोल घेरे में सूर्य को देखा तो ये नजारा मोबाइल व कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इसके बाद काफी लोगों ने घरों व ऑफिसों से बाहर निकलकर आसमान में सूर्य को देखने लगे।

वैज्ञानिकों के अनुसार सूरज के चारों ओर बना यह गाेला सूर्य और चंद्रमा का गोलाकार प्रभामंडल होता है, जो 22 डिग्री एंगल पर एक-दूसरे से मिलते हैं। यह दृश्य सूर्य या चंद्रमा की रोशनी पर नहीं,बल्कि एटमॉस्फेरिक आइस क्रिस्टल और लाइट के रिफ्लेक्शन से बनता है। इसे 22°हेलो इफेक्ट कहते हैं।

शशांक मिश्रा 

Tags:    

Similar News