देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देने वाली प्रयागराज की दोनों सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Update: 2019-04-22 11:38 GMT

शशांक मिश्रा

नामांकन के आखिरी तारीख के एक दिन पूर्व आज प्रयागराज की दोनों सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन के साथ भाजपा प्रत्याशियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया। फूलपुर लोकसभा से केशरी देवी पटेल और इलाहाबाद लोकसभा से डॉ रीता बहुगुणा ने नामाकंन किया। डॉ रीता बहुगुणा जोशी प्राचीन सिद्ध पीठ कल्याणी देवी पहुंची पूजा अर्चन के बाद उनका काफिला शहर के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए नामांकन स्थल पंहुचा।


रीता बहुगुणा जोशी के साथ कल्याणी देवी से उनके जुलूस में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी मेजा भाजपा विधायक नीलम करवरिया भी शामिल हुए। इस मौके पर रीता बहुगुणा जोशी ने मोदी और योगी सरकारों के विकास के दम पर भारी वोटों से जीत का दावा किया। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि देश में मोदी लहर है और 350 से ज्यादा सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने सपा.बसपा और रालोद गठबंधन को भाजपा के लिए कोई खतरा न बताते हुए कहा कि इलाहाबाद सीट पर उन्हें जनता का अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। वहीं इलाहाबाद सीट से प्रियंका गांधी के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चाओं को अफवाह बताते हुए कहा कि प्रियंका गांधी 2019 में चुनाव ही नहीं लड़ेंगी। हांलाकि उन्होंने कहा है कि लोकतन्त्र है अगर प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी तो चुनाव में मजा आयेगा।

डिप्टी सीएम ने किया रोड शो

वही फूलपुर लोकसभा सीट की उम्मीदवार केशरी देवी पटेल अपने समर्थको के साथ नामांकन करने पहुची इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने रोड शो कर पार्टी के उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगा उनके साथ उनके बेटे योगेश मौर्या डॉ सिधार्थ नाथ सिंह सहित पूर्व विधायक दीपक पटेल ,गुरुप्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी शामिल हुए। केशरी देवी के नामांकन में पंहुचें सिधार्थ नाथ सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बन रहे है।


प्रयागराज की दोनों सीटें चुनाव से पहले ही भाजपा के खाते में है। वही उम्मीदवार केशरी देवी पटेल ने कहा की पुरे देश में मोदी -मोदी के नाम की गूंज है। प्रयागराज की धरती पर भव्य कुम्भ और दिव्य कुम्भ का सफल आयोजन कर प्रधानमंत्री ने प्रयागराज की जनता को बड़ी सौगात दी है। फूलपुर की सीट पर एक बार फिर भाजपा का कमल खिलेगा और जीत मिलेगी। प्रयागराज और फूलपुर की जनता ने भाजपा का साथ देने का मन बना लिया है।

Tags:    

Similar News