दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं प्रियंका भारत बचाओ' रैली को लेकर बनाई ये रणनीति

Update: 2019-12-06 08:58 GMT

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में कदम रख चुकी है जहां पर अपने प्रवास के दौरान संगठन की विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगी। प्रियंका सुबह चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर पहुंची, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह माल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर पहुंची।

बतादें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और उनकी नई टीम की नियुक्ति के बाद यह प्रियंका का पहला दौरा है। दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की. यह बैठक दिल्ली में होने वाली 'भारत बचाओ' रैली की तैयारी को लेकर की गई. इस रैली के लिए उत्तर प्रदेश के सभी हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे और मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे. बैठक से पहले प्रियंका ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, दो दिवसीय दौरा,कांग्रेस महासचिव, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस, यूपी समाचार,'भारत बचाओ' रैली,


Tags:    

Similar News