यूपी के बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन

भारतीय जनता पार्टी के शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन हो गया।

Update: 2024-01-05 07:57 GMT

भारतीय जनता पार्टी के शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन हो गया। मानवेंद्र सिंह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। देर रात दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। 

शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मानवेंद्र सिहं का शुक्रवार को निधन हो गया है। विधायक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 70 साल के मानवेंद्र सिंह लंबे समय से लिवर रोग से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।

कांग्रेस से भाजपा में आए मानवेंद्र सिंह ददरौल विधानसभा से 2017 में चुनाव जीते थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को हराया था। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। लिवर की बीमारी से ग्रसित होने के चलते वह काफी कमजोर हो गए थे।

लोगों से था लगाव 

भाजपा विधायक उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। इसके चलते वह क्षेत्र में सक्रिय भी नहीं थे। शुक्रवार को दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना के बाद जिले के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। विधायक अपने विनम्र स्वभाव के चलते हुए लोगों से जुड़े हुए थे।

बताया जा रहा है कि शाम करीब पांच बजे तक उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचेगा। लंबे समय तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे मानवेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके निधन पर सभी दलों के नेताओं ने शोक जताया है। 

Tags:    

Similar News