यूपी के सिद्दार्थनगर में अजय यादव की महिला टीचर बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला

Update: 2019-05-22 11:35 GMT

सिद्धार्थनगर. उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना कस्बे में किराए के मकान में रहने वाली महिला शिक्षक को हाथ पैर बांधकर मंगलवार को जिंदा जलाकर मार डाला। लोगों को मकान से धुआं उठने पर घटना की जानकारी हो सकी। बर्बरतापूर्ण हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने शिक्षिका के मोबाइल की कॉल डिटेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर कुछ युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।

2017 में मिली थी नियुक्ति

जालौन जिले के कुठौंद थाना इलाके हुसेपुरा तुरई गांव निवासी अजय यादव की बेटी अंजली यादव की पहली तैनाती 22 दिसंबर 2017 को सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर में हुई थी। करीब पाच माह पहले अंजली को पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया से अटैच कर दिया गया था। इसलिए वह मोहाना कस्बे में किराए पर कमरा लेकर रह रहीं थीं।अजय यादव की बेटी

मुहाना में एक अन्य महिला शिक्षिका के साथ रहती थी

अंजली मुहाना कस्बे में एक अन्य महिला शिक्षिका खुशबू के साथ रहती थी। सोमवार को स्कूल बंद होने के कारण खुशबू अपने घर चली गई। घटना के समय अंजली घर में अकेली थी। उसके कमरे से मंगलवार की शाम धुआं निकलते देख आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखकर दंग रह गए। दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी। अंजली के हाथ पैर बंधे हुए थे और वह पूरी तरह जल चुकी थी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटना की सही जानकारी अभी नहीं

पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि अंजली यादव के मोबाइल पर किए गए काॅल के आधार पर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना के बारे में सही जानकारी प्राप्त की जा रही है। महिला शिक्षक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Tags:    

Similar News