कैसा बीतेगा यह सप्ताह आपका:- रविवार 09 मई 2021 से शनिवार 15 मई 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल
कुम्भ राशि:- विशेष उत्साह भरा सप्ताह है, रूके हुए कार्य पूरे होंगे लेकिन अपने मन के गुप्त रहस्यों को तथा भावी योजनाओं को किसी पर प्रकट न करें, सामाजिक कार्यों के कारण प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
व्यवसाय:- कार्य की व्यस्तता से मन शांत रहेगा, इधर-उधर की बातों में नहीं उलझेगा जिसके फलस्वरूप सप्ताह अन्त में अवश्यम्भावी लाभ प्राप्त होगा।
यात्रा:- सावधानीपूर्वक की गई यात्रा इस सप्ताह अवश्य लाभ देगी।
शिक्षा:- इस सप्ताह भाग्य का सितारा साथ देगा।
उपाय:- इस सप्ताह भगवान शंकर को कनेर का पुष्प् अवश्य चढ़ाऐं।