पहले चरण में यूपी में गठबंधन भारी है। आठ में से सात सीट निकालेगा। दूसरा चरण तो भाजपा के लिए डूबा ही समझिए। कुल मिला के भाजपा डेढ़ सौ से ज्यादा सीट नहीं ला पाएगी। यूपीए की सरकार बनेगी।
जहां तक मोदी का सवाल है, वे लड़ भले रहे हैं बनारस से, लेकिन उन्हें कन्हैया बेगूसराय से हरा देगा। राहुल गांधी प्रियंका के लिए अमेठी की सीट छोड़ देंगे और वायनाड़ चले जाएंगे। कांग्रेस बाहरी समर्थन से मायावती को प्रधानमंत्री बनवाएगी, लेकिन कुछ लोंगों का यह भी मानना है कि फिर डेढ साल बाद सरकार गिरा के बहुमत से सत्ता में आएगी।
यूपी से योगी की सरकार जाएगी। मोदी एंड कंपनी पर मुकदमा चलेगा। आफ्सपा, राजद्रोह, यूएपीए, सब काला कानून खत्म होगा। जेल का फाटक टूटेगा, अपना साथी छूटेगा। आरएसएस पर बैन लगेगा। अब आइडिया ऑफ इंडिया चलेगा। अच्छे दिन आएंगे। हिंदू राष्ट्र वाले पाकिस्तान जाएंगे।
आजकल मेरा बीपी बिलकुल दुरुस्त है क्योंकि मैं यही सब सकारात्मक बातें सोच रहा हूं। रोज़ डेढ़ किलो सकारात्मक बातें। पता है कैसे? सभी बातें सकरात्मक सोचिये जबाब आपको मिल जायेगा?
अभिषेक श्रीवास्तव की फेसबुक वाल से साभार