28 सितम्बर को शिक्षा आन्दोलन हेतु "भारत-बंद" की तैयारी पूरी, मांग आनलाइन पढ़ाई, तो आनलाइन की फीस तय हो, नो स्कूल, नो फीस
भारत अभिभावक संघ के नेतृत्व में चल रहे स्कूल फीस आन्दोलन के तहत भगत सिंह के जन्मदिन 28 सितम्बर 2020 सोमवार को "भारत-बंद" का आव्हान किया गया है जिसे सफल बनाने के लिए देश भर के 50 अभिभावक संगठनों और 10 सामाजिक संगठनों नें समर्थन दिया है. लिस्ट संलग्न है.
भारत अभिभावक संघ के अध्यक्ष प्रताप चन्द्र नें कहा कि कोरोना लाकडाउन से देश में आर्थिक मंदी से करोणों लोगों के सामने स्कूल फीस जमा करने की समस्या संगीन होकर आन्दोलन के रूप में अब सामने आने लगी है ऐसे में सरकारों की भूमिका काफी बढ़ जाती है लिहाज़ा सरकारें व्यापक जनहित में बच्चों की स्कूलफीस माफ़ करें .
तीन सूत्रीय मांग, पहला नो स्कूल तो नो फीस, दूसरा आनलाइन स्कूल तो आनलाइन की ही फीस तय हो, तीसरा शिक्षा के नाम पर हो रहे शोषण से मुक्ति हेतु नियामक आयोग बने, इसके लिए चल रहे शिक्षा आन्दोलन के तहत भारत बंद हेतु अभिभावकों से अपील की गई है कि 28 सितम्बर को आनलाइन पढ़ाई का बायकाट करें और अपना काम काली पट्टी लगाकर करें, सुबह ११ बजे I Support लिखकर नो स्कूल नो फीस, भारत बंद को हैश टैग करके ट्विट करें.
आनलाइन स्कूल तो आनलाइन की ही फीस तय करने से अभिभावकों को तत्काल राहत मिल जाएगी क्यूंकि ये सेटिल है कि आनलाइन पढ़ाई की फीस, आनकैम्पस फीस के एक चौथाई से ज्यादा नहीं हो सकता है.
PARENT ASSOCIATION IN SUPPORT
1. महाराष्ट्र पालक संघटना - मुंबई - महाराष्ट्र
2. नेशनल असोशिएशन फॉर पैरेंट्स एंड सिटीजेन राइट्स ठाणे - मुंबई, महाराष्ट्र
3. सक्षम फ़ाउंडेशन - मुंबई, महाराष्ट्र
4. पुणे पैरेंट्स असोशिएशन - महाराष्ट्र
5. पुणे डिस्ट्रिक्ट एडुकेशन असोशिएशन - महाराष्ट्र
6. महा पेरेंट्स पुणे - महाराष्ट्र
7. नाशिक पैरेंट्स फ़ाउंडेशन - नासिक, महाराष्ट्र
8. महाराष्ट्र पैरेंट्स असोशिएशन - महाराष्ट्र
9. मास इंडिया - औरंगाबाद, महाराष्ट्र
10. अभिभावक संघ – नागपुर, महाराष्ट्र
11. आर्गेनैजेशन ऑफ़ पेरेंट असोशिएशन फोरम – ओड़िसा
12. साईं इंटरनेशनल स्कूल पेरेंट्स फोरम, भुवनेश्वर
13. बंगाल पैरेंट्स एसोसिएशन – बंगाल
14. कटिहार अभिभावक संघ - बिहार
15. बिहार पैरेंट्स एसोसिएसन - बिहार
16. झारखण्ड अभिभावक संघ – झारखण्ड
17. पैरेंट्स राइट्स असोशिएशन - पंजाब
18. पंजाब पैरेंट्स एसोसिएसन - पंजाब
19. जालंधर पेरेंट वेलफ़ेयर असोशिएशन - पंजाब
20. अमृतसर पेरेंट वेलफ़ेयर असोशिएशन - पंजाब
21. पैरेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ जालंधर - पंजाब
22. हिमाचल प्रदेश एजुकेशन सोसाइटी - चंडीगढ़
23. राजस्थान अभिभावक संघ - राजस्थान
24. वॉइस ऑफ एजुकेशन - राजस्थान
25. अभिभावक संघर्ष समिति - भीलवाडा, राजस्थान
26. बीकानेर सिटीजेन असोशिएशन - राजस्थान
27. पालक महासंघ - मध्य प्रदेश
28. पेरेंट असोशिएशन ऑफ मध्य प्रदेश
29. छत्तीसगढ़ छात्र पालक संघ - छत्तीसगढ़
30. छत्तीसगढ़ अभिभावक संघ - छत्तीसगढ़
31. शिक्षा सहयोग संगठन - हरियाणा
32. गुड़गाँव पेरेंट असोशिएशन - हरियाणा
33. दिल्ली स्कूल पैरेंट्स असोशिएशन - दिल्ली,
34. दिल्ली अभिभावक संघ - दिल्ली
35. यूनाइटेड पैरेंट्स असोशिएशन - रोहिणी, दिल्ली
36. मिशन ऑफ एजुकेशन - दिल्ली
37. पेरेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ कर्नाटक - बेंगलोर
38. पेरेंट्स एसोसिएशन उत्तराखंड
39. नेशनल एसोसिअसन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स, उत्तराखंड
40. मानव विकास परिषद - बाराबंकी - उत्तर प्रदेश
41. आल स्कूल पेरेंट असोशिएशन – गाज़ियाबाद – यू.पी.
42. गाज़ियाबाद अभिभावक संघ - उत्तर प्रदेश
43. कानपूर पैरेंट्स एसोसिएशन - उत्तर प्रदेश
44. उत्तर प्रदेश अभिभावक संघ - उत्तर प्रदेश
45. उन्नाव अभिभावक संघ - उन्नाव - उत्तर प्रदेश
46. अलीगढ पैरेंट्स एसोसिअसन - अलीगढ - उत्तर प्रदेश
47. बनारस अभिभावक संघ - उत्तर प्रदेश
48. इलाहाबाद अभिभावक संघ - उत्तर प्रदेश
49. गोंडा अभिभावक संघ - उत्तर प्रदेश
50. आगरा अभिभावक संघ - उत्तर प्रदेश
Social Organization IN SUPPORT
1. राजकीय नर्सेस संघ, उत्तर प्रदेश
2. राज्य पुलिस कर्मचारी परिषद्, उत्तर प्रदेश
3. विश्व हिन्दू सेना
4. मानव विकास परिषद्
5. भ्रष्टाचार विरोधी सेना
6. फेडरेशन ऑफ़ आर डब्लू ए, रोहिणी, दिल्ली
7. केसरिया हिन्दू वाहिनी
8. राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा, उत्तराखंड
9. लोकतंत्र मुक्ति मोर्चा
10. भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति)