सुभासपा की महिला नेता की हत्या,घर में घुसकर धारदार हथियार से की गई हत्या

यूपी के संतकबीरनगर में हत्यारों ने महिला नेता नंदिनी राजभर की घर में घुसकर हत्या कर दी है

Update: 2024-03-11 10:15 GMT

UP News: सुभासपा महिला मंच की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की रविवार की शाम खलीलाबाद के डीघा स्थित उनके आवास में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। देर शाम कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। पुलिस के शव उठाने की कोशिश पर आक्रोश भड़क उठा। ग्रामीणों और समर्थकों की पुलिस से झड़प भी हुई। देर रात आश्वासन पर लोग माने और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। उधर, कोतवाल को आईजी कार्यालय बस्ती से संबद्ध कर दिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच एएसपी बस्ती करेंगे। आईजी आरके भारद्वाज ने अन्य पुलिसकर्मियों की भी भूमिका की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही भूमि विवाद की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

नंदिनी सुभासपा महिला मंच की महासचिव थीं 

खलीलाबाद कोतवाली स्थित डीघा मोहल्ला निवासी अच्छेलाल की पत्नी नंदिनी राजभर (30) सुभासपा महिला मंच की प्रदेश महासचिव थीं। रविवार को वह घर पर अकेली थीं। उनकी सास आरती खेत में काम करने गई थीं। पति अच्छे लाल मजदूरी करने गए थे। दोपहर बाद 3.30 बजे सास खेत से घर लौटीं तो देखा जमीन पर नंदिनी का खून में सना शव पड़ा था। नंदिनी के गले व जबड़े पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। कार्रवाई की मांग पर ग्रामीणों ने देर रात तक प्रदर्शन किया। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से नंदिनी के परिजनों की बातचीत हुई।

ग्रामीणों ने दिया धरना

सुभासपा महिला मंच की प्रदेश महासचिव की खलीलाबाद के डीघा स्थित उनके आवास में धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। रविवार की शाम हुई इस घटना में उनके गले और जबड़े के पास वार किया गया है। हत्या की सूचना पर घर के आसपास काफी भीड़ जुट गई। मौके पर कोतवाली पुलिस व अधिकारी पहुंच कर जांच कर रहे हैं। मामले में अभी मुकदमा नहीं दर्ज है। नंदनी के पति अच्छेलाल ने भूमि विवाद में हत्या होने का आरोप लगाया है। वहीं ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर मौके पर धरना शुरू कर दिया है।

घर में घुसकर मारी गोली

कोतवाली खलीलाबाद के हाइवे स्थित डीघा मोहल्ला निवासी सुभासपा महिला मंच की प्रदेश सचिव नंदिनी राजभर (30) का शव उनके घर में पड़ा पाया गया। नंदिनी की सास आरती राजभर खेत में काम करने गई थी। पति अच्छे लाल मजदूरी करने गया था। लगभग साढ़े तीन बजे के बाद सास घर लौटी बहू को घर में खोजने गई तो वह जमीन पर मृत पड़ी थी। साथ ही खून बह रहा था। इस दृश्य को देखकर वह शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। शव के गले व जबड़े के पास धारदार हथियार से हमले के निशान हैं। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी बृजेश पटेल ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर एएसपी शशि शेखर सिंह पहुंच कर लोगों से जानकारी कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News