क्या आप जानते है दुनिया का सबसे छोटा देश जिसकी जनसंख्या सिर्फ 27

Update: 2015-11-27 11:44 GMT


नई दिल्‍लीः आप चौंक गए...चौंकिए नहीं। सीलैंड एक एबैन्डंड समुद्री किले पर स्थित छोटा देश है। यह इंग्लैंड के सफोल्क समुद्रीतट से छह मील की दूरी पर स्थित है।

माइकल का शासन है
इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सीलैंड खंडहर हो चुके समुद्री किले पर स्थित है। इसे दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान ब्रिटेन ने बनाया था। 9 अक्टूबर 2012 को रॉय बेट्स नाम के शख्स ने खुद को सीलैंड का प्रिंस घोषित कर दिया। रॉय बेट्स की मौत के बाद से इस पर उनके बेटे माइकल का शासन है।

छोटे देशों का अमेरिका
सीलैंड का क्षेत्रफल काफी कम है, इसके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है। ऐसे में जब पहली बार इंटरनेट के जरिए लोगों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने खूब डोनेशन दिया। इससे यहां रहने वाले लोगों को आर्थिक मदद मिली। हालांकि सीलैंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं मिली लेकिन इसे छोटे देशों का अमेरिका कहा जाता है।

Similar News