ICAN को मिला 2017 का नोबेल शांति पुरस्कार

परमाणु हथियारों को खत्म करने के लिए अभियान चलाने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘इंटरनेशनल कैंपेन टू एबॉलिश न्यूक्लियर वेपन्स’ यानी ICAN को इस साल शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

Update: 2017-10-06 10:30 GMT
नॉर्वे : परमाणु हथियारों को खत्म करने के लिए अभियान चलाने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था 'इंटरनेशनल कैंपेन टू एबॉलिश न्यूक्लियर वेपन्स' यानी ICAN को इस साल शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। नॉर्वे की नोबेल कमिटी ने ICAN को यह पुरस्कार दुनिया को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बाद भयावह परिस्थितियों से अवगत कराने के लिए उसके प्रयासों की वजह से दिया है।

इससे पहले फिजिक्स का नोबेल अवॉर्ड इस साल अमेरिका के 3 वैज्ञानिकों बैरी बैरिश, किप थोर्ने और रेनर वेस को दिया गया। वहीं कैमेस्ट्री का नोबेल प्राइज जैक्स ड्यूबचित, जोएचिम फ्रैंक और रिचर्ड हेंडरसन को मिला है।

Similar News