नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के इकलौते बेटे का हार्ड अटैक से निधन

Update: 2017-11-20 09:03 GMT

काठमांडू : नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन (माओवादी-केंद्र) प्रमुख पुष्पकमल दहल प्रचंड के इकलौते बेटे प्रकाश दहल का हार्ड अटैक के कारण रविवार को निधन हो गया। प्रकाश दहल 36 वर्ष के थे और वह अपने पिता के सचिव और सीपीएन माओवादी पार्टी के केंद्रीय सदस्य थे।

हार्ट अटैक आने के बाद प्रकाश को रविवार की सुबह थापाथली के नॉर्विक इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। बेटे के निधन की जानकारी मिलते ही पुष्पकमल तुरंत ही काठमांडू के लिए रवाना हो गए।

नॉर्विक अस्पताल में मीडिया को संबोधित करते हुए डॉक्टर जे पी जायसवाल ने कहा कि उनको रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच अस्पताल लाया गया। उनका निधन अस्पताल लाए जाने से करीब तीन घंटे पहले हो गया था।

जायसवाल ने कहा कि जब उनको अस्पताल लाया गया तो उनकी आंखों में कोई हरकत नहीं हो रही थी और नाड़ी नहीं चल रही थी। उन्होंने बताया इस तरह के 90 फीसदी मामलों में मरीज को गंभीर दिल का दौरा पड़ता है।

प्रकाश दहल के निधन से नेपाल के राजनीतिक क्षेत्र में शोक छा गया। सत्ताधारी पार्टी, सीपीएन माओवादी पार्टी और अन्य दलों के नेता पुष्पकमल दहल प्रचंड से मिलने पहुंचे। सभी ने प्रकाश दहल के निधन पर दुख जताया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Similar News