राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान पर लोकसभा में हंगामा, BJP सांसदों की मांग- राहुल माफी मांगे

बीजेपी ने राहुल गांधी से माफी की मांग की है। लोकसभा में हंगामा जारी है। बीजेपी के सांसद 'वी वॉन्ट जस्टिस' के नारे लगा रहे हैं।

Update: 2019-12-13 05:48 GMT

नई दिल्ली : आज संसद के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन है। इस महीने में संसद में कई महत्वपूर्ण बिल जैसे नागरिकता संशोधन बिल, ई-सिगरेट पर बैन, दादरा नगर हवेली और दमन और दीव के विलय से जुड़ा बिल सदन में पास हो चुका है।

लोकसभा में राहुल गाँधी के 'रेप इन इंडिया' के बयान को लेकर भारी हंगामा है. कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान पर लोकसभा में हंगामा मचा हुआ है। लॉकेट चटर्जी ने की माफी की मांग की है।

बीजेपी ने राहुल गांधी से माफी की मांग की है। लोकसभा में हंगामा जारी है। बीजेपी के सांसद 'वी वॉन्ट जस्टिस' के नारे लगा रहे हैं।

स्मृति इरानी ने कहा है कि राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं। राहुल गांधी ने देश की महिलाओं का अपमान किया है। गांधी खानदान के शख्स का बयान शर्मनाक है। क्या इसके लिए उन्हें दंडित किया जाएगा।

स्मृति इरानी ने कहा कि यह इतिहास में पहली बार है कि कोई नेता स्पष्ट रूप से यह कह रहा है कि भारतीय महिलाओं का बलात्कार किया जाना चाहिए। क्या यह राहुल गांधी का देश के लोगों के लिए संदेश है?

Tags:    

Similar News