आखिर क्यों हटाए आरएसएस ने रामलाल?

Update: 2019-07-14 06:00 GMT

नई दिल्ली. भाजपा ने शनिवार को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल को पद से हटा दिया। अब वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में अखिल भारतीय सहसंपर्क प्रमुख की भूमिका निभाएंगे। रामलाल 2006 में संजय जोशी की जगह राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए थे। माना जा रहा है कि रामलाल की जगह अब उनकी जिम्मेदारी वी सतीश को सौंपी जा सकती है।

रामलाल मथुरा के रहने वाले हैं। वे पश्चिमी उत्तरप्रदेश में संघ प्रचारक रहे चुके हैं। राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रहते हुए भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार थे। उन्हें भाजपा की हर बड़ी बैठक में देखा जाता था। संगठन मंत्री की भूमिका भाजपा और संघ में ब्रिज की तरह मानी जाती है।




 संघ से होती है संगठन महासचिव की नियुक्ति

भाजपा अपने राष्ट्रीय और राज्यों में संगठन महासचिव की नियुक्ति संघ से करती है। यही लोग संघ और भाजपा संगठन के बीच समन्वय का काम देखते हैं। पार्टी अध्यक्ष के बाद संगठन महासचिव का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है।




 


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रामलाल साल 2006 से बीजेपी में संगठन महासचिव का काम देख रहे थे. उन्हें नई जिम्मेदारी मिल जाने के बाद बीजेपी अब नए संगठन मंत्री की नियुक्ति करेगी. बीजेपी में संगठन महासचिव आरएसएस की ओर से भेजे जाते हैं। केंद्रीय और राज्य स्तर पर संगठन महासचिवों की नियुक्ति होती है। इनका दायित्व संगठन से जुड़े निर्णय करना होता है. ये आरएसएस की सभी बैठकों में हिस्सा लेते हैं. बीजेपी में पार्टी अध्यक्ष के बाद संगठन महासचिव का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है।

Tags:    

Similar News