लंदन की 27 मंजिला इमारत ग्रेनफेल टावर में भीषण आग, कई लोग फंसे

Fire engulfs 27-storey tower block in Latimer Road, west London. 40 fire engines & 200 firefighters at the spot

Update: 2017-06-14 03:58 GMT
लंदन : ब्रिटेन की राजधानी लंदन के लैंकेस्टर रोड पर टावर ब्लॉक में आग लग गई। आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है। आग पर काबू पाने के लिए 40 फायर इंजन और 200 फायर फाइटर्स लगे हुए हैं। आग नॉर्थ केनसिंगटन की व्हाइट सिटी में स्थित एक इमारत में लगी है।

बिल्डिंग का नाम ग्रेनफेल टॉवर है। बताया जा रहा है कि यह इमारत इलाके की सबसे बड़ी रिहायसी बिल्डिंग है। आग के कारण कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 
Full View

मिली जानकारी के अनुसार जिस बिल्डिंग में आग लगी है वह 27 मंजिला है। आग काफी भीषण है। आग को देखते हुए आसपास की बिल्डिंगों को भी खाली कराया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Similar News