Twitter पर अरविन्द केजरीवाल के फॉलोवर हुए PM मोदी

Update: 2016-03-24 16:35 GMT



नई दिल्ली : ट्विटर पर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फॉलो करना शुरू कर दिया है। इसके लिए केजरीवाल ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है।

केजरीवाल ने पीएम मोदी को जवाब देते हुए ट्वीट कर लिखा कि 'मुझे फॉलो करने के लिए शुक्रिया। आज गिले शिकवे भूलने का दिन है। भविष्य में केंद्र-दिल्ली में बेहतर सहयोग की उम्मीद है। '




वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने फॉलो करने पर धन्यवाद करते हुए लिखा है , 'सर फॉलो करने के लिए शुक्रिया। होली की शुभकामनाऐं। होली के दिन दिल्ली वालों के लिए विनम्रता से कुछ मांग रहा हूँ.







आपको बता दें ट्विटर की दुनिया में पीएम मोदी देश के सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय नेता हैं, जिनके कुल फॉलोवर की संख्या करीब 1.88 करोड़ है, जबकि करीब 72 लाख फॉलोवर के साथ केजरीवाल दूसरे सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय नेता हैं और उनके फॉलोअर्स में तो अब पीएम मोदी का नाम भी जुड़ गया है।

Similar News