कंप्यूटर बाबा ने जिला निर्वाचन आयोग के नोटिस का जवाब दिया

कंप्यूटर बाबा ने 7 हजार साधू-संतों के साथ मिलकर दिग्विजय सिंह के लिए हठयोग की आयोजन किया था।

Update: 2019-05-11 07:54 GMT

भोपाल। लोकसभा 2019 के चुनाव में भोपाल के सीट हमेशा से चर्चा में रहा है। जो कि यहां से कांग्रेस से दिग्विजय सिंह और भाजपा से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर उम्मीदवार है।वही जिला निर्वाचन आयोग द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में आचार संहिता उल्लंघन मामले में दिये गये नोटिस के जवाब में कंप्यूटर बाबा ने कहा है कि हमने दिग्विजय सिंह को हठ योग में नहीं बुलाया था। साथ ही उन्होंने कहा कि हठयोग का जो भी खर्च आया उसको हम भिक्षा में मिली राशि से उठाया है। वहीं उन्होंने कहा कि हठयोग के दौरान कार्यक्रम स्थल पर दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी थे कि नहीं इसकी उन्हें ठीक से जानकारी नहीं है।

आपको बता दें बीते 7 मई को भोपाल के सैफिया कॉलेज ग्राउंड में कंप्यूटर बाबा ने 7 हजार साधू-संतों के साथ मिलकर दिग्विजय सिंह के लिए हठयोग की आयोजन किया था। जहां मौके पर दिग्विजय सिंह के पोस्टर भी लगाए गए थे। और 8 मई को साधु-संतो के साथ रोड़ शो किया गया था। जिसकी कमान कंप्यूटर बाबा के हाथों में थी।  

Tags:    

Similar News