'हुआ तो हुआ' ये शब्द कांग्रेस का चरित्र, मानसिकता और इरादे हैं- पीएम मोदी

भारत ने जल, थल, नभ के साथ साथ अंतरिक्ष में भी सर्जिकल स्ट्राइक करने की क्षमता प्राप्त कर ली।

Update: 2019-05-10 10:43 GMT

रोहतक। 2019 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने आज हरियाणा के रोहतक में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुचें। जहां आज छठे चरण चुनाव का प्रचार का अखिरी दिन था। तो सभा को संबोधित करने से पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहां कि राष्ट्र रक्षा के लिए हर पल तैयार रहने वाले, मिट्टी से सोना उगा कर देश का पेट भरने वाले और खेल के मैदान में भारत को गौरव दिलाने वाले हरियाणा और रोहतक के सभी लोगों को मेरा नमस्कार कर के भाषण देना शरु किये। और कांग्रेस पर गिन-गिन कर हमला किये।

कहां कि आज पूरी दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत है। 2014 में भारत आर्थिक ताकत के रूप में दुनिया में 11वें नंबर था, आज छठे नंबर पर है और पांचवे नंबर पर आने लिए कोशिश कर रहा है। देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत हो या आपके हाथ में मोबाइल फ़ोन, आज ये सब भारत में ही बन रहा है। अब भारत ने जल, थल, नभ के साथ साथ अंतरिक्ष में भी सर्जिकल स्ट्राइक करने की क्षमता प्राप्त कर ली है। बीते पांच वर्ष में भारत ने जो कुछ हासिल किया वो आपके एक वोट ने किया है। ये आपके वोट की ताकत है, ये सब कुछ हरियाणा के मजबूत इरादों ने किया है। आपने 2014 में दिल्ली में एक मजबूत और ईमानदार सरकार न बनाई होती तो ये संभव न होता। आपको कांग्रेस और उसके साथियों से सावधान रहने की जरुरत है। कांग्रेस ने 70 साल तक देश कैसे चलाया है, उनका दिमाग कैसे चलता है, उनकी खोपड़ी में कैसा अहंकार भरा है ये कल केवल 3 शब्दों में उन्होंने खुद ही समेट दिया।

आपको बतादें कि कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक ने कहा कि 1984 का सिख दंगा हुआ था तो उनका कहना था कि "हुआ तो हुआ"। ये नेता गांधी परिवार के सबसे बड़े राजदार है, ये राजीव गांधी के अच्छे दोस्त और राहुल गांधी के गुरु हैं। इनके लिए जीवन का कोई मूल्य नहीं है। सैकड़ों सिखों को पेट्रोल डीजल डालकर जला दिया गया। गले में टायर डालकर आग लगा दी और कांग्रेस कह रही है कि "हुआ तो हुआ"। हजारों सिखों को घरों से बाहर निकालकर मारा गया, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है "हुआ तो हुआ"। हजारों सिखों की घर-दुकानें जला दी गई, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है "हुआ तो हुआ" हरियाणा, हिमाचल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेशों में सिखों को निशाना बनाया गया। इसका नेतृत्व कांग्रेस ने किया। ये पाप कांग्रेस के हर छोटे-बड़े नेता ने किया, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है "हुआ तो हुआ"।

मोदी के रोहतक मे कांग्रस पर आग कि गोले कि तरह बरसते रहे कहां कि कांग्रेस में सिर्फ एक परिवार को आगे बढ़ाने के लिए समर्थ लोगों का अपमान किया जाता है, उनकी पहचान को ऊपर नहीं उठने दिया जाता है। भाखड़ा-नांगल डैम की सोच, सर छोटूराम की थी, लेकिन उनको कभी इसका क्रेडिट ही नहीं दिया गया।दिल्ली में जो कांग्रेस के नामदार हैं, उनके जो रिश्तेदार हैं, उन्होंने यहां के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ मिलकर क्या-क्या गुल खिलाए हैं, ये भी पूरा देश जानता है। किसान की जमीन कौड़ियों के दाम पर हड़प ली और फिर उस पर भ्रष्टाचार की खेती की गई। कांग्रेस की इसी कर्मों का परिणाम है कि 2004 से लेकर 2014 तक पाकिस्तान के आतंकी भारत में हमले रहे और कांग्रेस की कमजोर सरकार रोती रही। आपके इस चौकीदार ने इस नीति को बदला है। आज हमारे सपूतों को हमने खुली छूट दी है, सीमा में बांधकर नहीं रखा है। जब समझौता ब्लास्ट हुआ था, तो पाकिस्तान के आतंकियों को भगा दिया गया और निर्दोष लोगों को फंसा दिया। कांग्रेस के दरबारियों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरु किया कि ये हिंदू आतंकवाद है। देश पर सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली कांग्रेस कितनी असंवेदनशील रही है, उसका प्रतीक सिख दंगों पर कल बोले गए तीन शब्द हैं- 'हुआ तो हुआ'। ये शब्द कांग्रेस का चरित्र, मानसिकता और इरादे हैं। 5 वर्ष में जो कुछ हुआ है वो सब आप का एक एक वोट ने किया है। यदि आप मजबूत सरकार नही बनायी होती तो ये संभव नही होता। मेरी नियत मेरा परिश्रम ही और आप का आशीर्वाद मेरी शक्ति है। इसी नियत पर 130 करोड़ भारतवासीयों का आशीर्वाद मिला है। नेक नियत और पुख्ता नीति के साथ भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य लेकर ये चौकिदार हरियाणा और रोहतक के दरवाजे पर आया हैं। 

Tags:    

Similar News