पश्चिम बंगाल में वाम दल का किला ढेर

लेकिन 2019 के आम चुनाव में भाजपा पश्चिम बंगाल में पैर जमा हि लिया।

Update: 2019-05-24 07:08 GMT

पश्चिम बंगाल। 2014 के लोकसभा चुनाव में पंश्चिम बंगाल में भाजपा कि स्थिति कुछ खास नही रही है। और 42 सीटों में से महज 2 सीट हि जीत पाई थी । लेकिन 2019 के आम चुनाव में भाजपा पश्चिम बंगाल में पैर जमा हि लिया। पश्चिम बंगाल के चुनाव में हमेशा से हिंसा होता रहा और भाजपा इसपर टीएमसी पर आरोप लगाती रही है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी के सहारे भाजपा यहां तृणमूल कांग्रेस के लगभग बराबर पहुंच गई है। वहीं, कभी पश्चिम बंगाल में अजेय समझे जाने वाले वाम दलों का इस राज्य से पूरी तरह सफाया हो गया है। कांग्रेस भी इस राज्य में साफ होती दिख रही है।

आपको बतादें कि मतदान के समय ही ये बात स्पष्ट होने लगा कि इस बार पश्चिम बंगाल में लड़ाई तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच होना है। तृणमूल कांग्रेस के नेता अंदर हि अंदर आभास होने लगे थे कि इस बार भाजपा पहले से कहीं ज्यादा सीटें जीतेगी। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्य में 23 सीटें जीतने के दावे कर रहे थे। इस 2019 के परिणाम मे टीएमसी 22, भाजपा 18 तो 2 सीटों पर इंडियन नेशनल कांग्रेस जीत पाई है।  

Tags:    

Similar News