मैच का वीडियो ट्वीट कर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर कसा तंज, देखें वीडियो

प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सही कैच पकड़ने के लिए अंत तक गेंद पर नजर और खेल की सच्ची भावना होनी जरूरी है।

Update: 2019-09-13 11:09 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है, प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को सैयद मुश्ताक ट्रॉफी का एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक शानदार कैच को लपकते हुए दिखाया गया है. इसी वीडियो के साथ प्रियंका ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जनहित में जारी.

प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सही कैच पकड़ने के लिए अंत तक गेंद पर नजर और खेल की सच्ची भावना होनी जरूरी है. वरना अपना सारा दोष ग्रेविटी, गणित, ओला-उबर और इधर-उधर की बातों पर मढ़ते हैं। 

प्रियंका गांधी ने अंत में लिखा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जनहित में जारी. शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने सैयद मुश्ताक ट्रॉफी का एक वीडियो जारी किया जिसमें एक शानदार कैच को लपकते हुए दिखाया गया है. इसी वीडियो के साथ प्रियंका ने तंज कसा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जनहित में जारी।

आपको बता दें कि प्रियंका ने जो वीडियो जारी किया है वो वीडियो मार्च का है. सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में महाराष्ट्र और रेलवे के बीच खेले गए मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने ये शानदार कैच लपका है। 


Tags:    

Similar News