पश्चिम बंगाल में हिंसा, भाजपा ने टीएमसी पर लगाया आरोप

भाजपा कार्यकर्ताओं घटना को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल पटरियां शनिवार को 2 घंटे के लिए जाम कर दीं,

Update: 2019-05-25 10:39 GMT

कोलकाता|  लोकसभा चुनाव से लेकर परिणाम आने तक पश्चिम बंगाल में हिंसा रुकने का नाम ही नही ले रहा है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच व्यापक टकराव के बीच नादिया जिले में एक कथित भाजपा समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वही चकदाहा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "चकदाहा में संतू घोष को उसके घर के बाहर शुक्रवार रात गोली मार दी गई और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच जारी है।"

भाजपा कार्यकर्ताओं घटना को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल पटरियां शनिवार को 2 घंटे के लिए जाम कर दीं, भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के कारण सियालदह मंडल में रेल सेवाएं बाधित रहीं। और कहा कि घोष तृणमूल छोड़कर भाजपा के लिए काम करने लगा था।

हालांकि तृणमूल नेताओं ने इस घटना में पार्टी की संलिप्तता से इनकार किया है और आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ता इलाके में हिंसा भड़का रहे हैं।

17वी लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी लहर में जबरदस्त जीत हासिल कि है। तो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा ने 18 सीटें जीतकर बड़ी सफलता हासिल की। कांग्रेस मात्र 2 सीटें जीतने में कामयाब रही।  

Tags:    

Similar News