हज यात्रा के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें नए नियम और आवेदन की अंतिम तारीख

Update: 2021-11-01 11:12 GMT

हज यात्रा 2022 के लिए आज यानि 1 नवंबर 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. हज यात्रा (Haj pilgrimage 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल रखी गई है.वही इस बार नियमों में बदलाव किए गए हैं। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नए सुधार एवं सुविधाओं के साथ हज 2022 की घोषणा के साथ ही सोमवार से हज 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है।

नकवी ने यहां हज हाउस में हज 2022 की घोषणा करते हुए कहा कि सम्पूर्ण हज प्रक्रिया 100 प्रतिशत डिजिटल/ऑनलाइन होगी। हज यात्रा के इच्छुक लोगों की चयन प्रक्रिया कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लिए जाने एवं भारत और सऊदी अरब की सरकारों द्वारा हज 2022 के समय तय किये जाने वाले कोरोना प्रोटोकॉल, दिशानिर्देशों एवं मापदंडों के तहत होगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए इसके लिए हज मोबाइल ऐप को अपग्रेड किया गया है.

उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय हज यात्री भी 'वोकल फॉर लोकल' को प्रोत्साहित करेंगें एवं स्वदेशी सामान के साथ हज यात्री आवश्यक हज यात्रा पर जाएंगें। इससे पूर्व चादर-तकिए-तौलिया, छतरी एवं अन्य सामान, हज यात्री विदेशी मुद्रा में सऊदी अरब में खरीदतें थे। इस बार इनमें अधिकांश स्वदेशी सामान भारतीय मुद्रा में भारत में ही खरीदे जाएंगे। जहां यह सामान भारत में लगभग 50 प्रतिशत कम दामों पर मिलेंगें, वहीं इससे स्वदेशी एवं 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा मिलेगा। यह सभी सामान हज यात्रियों को उनके निर्धारित इम्बार्केशन पॉइंट्स पर दिए जाएंगें।

नकवी ने कहा कि दशकों से हज यात्री यह सभी सामान विदेशी मुद्रा में सऊदी अरब में खरीदते थे, मजे की बात यह है कि इनमें से अधिकांश सामान 'मेड इन इंडिया' होते थे, जिन्हें विभन्नि कंपनियां भारत से खरीद कर दोगुने, तिगुने दामों में सऊदी अरब में हज यात्रियों को देती थीं। एक अनुमान के अनुसार इस व्यवस्था से हज यात्रियों को करोड़ों रूपए की बचत होगी। भारत से दो लाख हज यात्री प्रतिवर्ष हज यात्रा पर जाते हैं।

Tags:    

Similar News