जयमाल से पहले दुल्हन ने शादी से किया इंकार, फिर दूल्हे ने उठाया खौफनाक कदम

Update: 2022-03-27 05:12 GMT

यूपी के फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में जयमाल के समय दुल्हन ने दुल्हा को देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया तो बिना दुल्हन बरात लौटी आई तो युवक ने फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर टिलिया गांव से 21 मार्च को एक युवक की बरात जौनपुर के सदर कोतवाली के गांव हमजापुर गई थी।वहां पर बरातियों का स्वागत हुआ और खाना भी खिलाया गया। जयमाल का समय आया तो दुल्हन ने दूल्हे का रंग सांवला देख वरमाला डालने से इनकार कर दिया।

दुल्हन बोली कुछ भी हो जाए इस लड़के से शादी नहीं करूंगी। यह सुनकर सभी बराती हैरान रह गए। दुल्हन को राजी करने के लिए वर पक्ष के कुछ लोग वहीं रुके रहे और पंचायत चलती रही। मगर दुल्हन शादी करने को तैयार नहीं हुई। इस पर गुरुवार रात बरात वापस आ गई।

वर पक्ष के लोगों ने बताया कि बरात ले जाने व कई अन्य रस्मों में युवक का काफी पैसा भी खर्च हुआ। बिना दुल्हन बरात वापस आने का सदमा युवक को बर्दाश्त नहीं हुआ। शुक्रवार देर शाम युवक ने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने युवक को फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने शव उतारा और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।

Tags:    

Similar News