BJP office Lucknow; BJP ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, जानिए वजह

Update: 2022-04-01 09:03 GMT

लखनऊ में यूपी विधानसभा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यालय के सामने एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला को मौके पर मौजूद पुलिस ने बचा लिया है। पुलिस रोकने के बाद उससे पूछताछ की जिसमें महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया है।

गोसाईंगंज के रानीखेड़ा बरौना कला की रहने वाली रामप्यारी ने शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे भाजपा कार्यालय पहुंची। उन्होंने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया। आग लगाने की कोशिश करने जा रही थी। इसी बीच वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ गई। उसे दौड़कर पकड़ लिया और आग लगाने से रोका।

इस पर रामप्यारी ने हंगामा शुरू किया। रामप्यारी ने आरोप लगाया कि गोसाईंगंज पुलिस ने उनके बेटे को फर्जी तरीके से मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया है। जबकि उसका कोई सरोकार नहीं है। कई बार थाने भी गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक महिला को सिविल अस्पताल पहुंचा गया है। जहां उसकी हालत ठीक है।

यह था मामला

गोसाईंगंज पुलिस ने कुछ दिन पहले एक युवती को अगवा कर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की कोशिश के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया था। जिसमें पंकज यादव और मोहित शामिल थे। इसी मामले को लेकर रामप्यारी ने पुलिस पर आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक युवती के परिजनों ने दोनों को खुद पकड़कर सुपुर्द किया था।

Tags:    

Similar News